Insert tab in MS powerpoint ( इंसर्ट टैब की प्रत्येक कमांड की विस्तृत जानकारी )

 MS powerPoint में Insert Tab  की प्रत्येक कमांड की विस्तृत जानकारी )

MS PowerPoint  में insert tab का प्रयोग new  slide  लेने के साथ-साथ इमेज अर्थात फोटो, आकृति,  चार्ट, किसी भी प्रकार का लिंक, कमेंट, टेक्स्ट बॉक्स ,वर्ड आर्ट , गणितीय समीकरण, किसी भी प्रकार का चिन्ह, वीडियो ,ऑडियो  स्लाइड के ऊपर रखे जाते हैं. 

 साथियों MS PowerPoint 2016 के insert tab  को 9 ग्रुप में बांटा गया है जो नीचे क्रमशः किए गए हैं

Slide

Table

Images

Illustrations

Add-ins

Links

Comment 

Text 

Symbol 

Media

Insert tab powerpoint 2016


 नीचे प्रत्येक ग्रुप में उपलब्ध कमांड की विस्तृत जानकारी दिया गया है कृपया देखें और समझे.

Slide 

 इस कमांड का प्रयोग प्रेजेंटेशन फाइल में न्यू स्लाइड जोड़ने के लिए किया जाता है इसका शॉर्टकट CTRL+M  है

 जब आप इसके ड्रॉप डाउन बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको विभिन्न प्रकार के लेआउट दिखाई देंगे जो भी  layout की आवश्यकता हो उसे आप चुनकर अपने प्रेजेंटेशन फाइल में जोड़ सकते हैं

Table

  इस कमांड के द्वारा आप अपने स्लाइड पर table ला सकते हैं इसके लिए इसके ड्रॉप डाउन बटन पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने इंसर्ट टेबल ,ड्रा टेबल, एक्सल स्प्रेडशीट जैसे option मिलेंगे जिनका प्रयोग करके आप अपने स्लाइड में टेबल बना सकते हैं

Image

  इस ग्रुप के अंतर्गत picture,  online picture,  screenshot, photo album  ऑप्शन होते हैं

पिक्चर ऑप्शन के द्वारा आप अपने स्लाइड के ऊपर आप कंप्यूटर में रखें किसी भी पिक्चर को ला सकते हैं फिर उसकी डिजाइनिंग करके मनचाहा रूप में बना सकते हैं

Online picture option  के द्वारा इंटरनेट के द्वारा किसी भी पिक्चर को अपने स्लाइड में ला सकते हैं

Screenshot  ऑप्शन के द्वारा आप डेस्कटॉप के ऊपर रखे गए कोई विंडो कोई चित्र का स्क्रीनशॉट करके स्लाइड में ला सकते हैं

Photo album  ऑप्शन के द्वारा अपने स्लाइड में अपने कंप्यूटर में रखे पिक्चर का एल्बम अर्थात बहुत से पिक्चरों का समूह स्लाइड में एक साथ रख सकते हैं

Illustrations group

 इस ग्रुप में उपलब्ध कमांड का इस्तेमाल आकृति, स्मार्ट आर्ट, चार्ट,  स्लाइड के ऊपर रखने के लिए किया जाता है इसमें उपलब्ध ऑप्शन निम्नलिखित हैं

Shapes, smartart, chart.   साथियों shapes के द्वारा आप अपने स्लाइड के ऊपर विभिन्न प्रकार की आकृतियां बना सकते हैं जैसे आप लाइन खींच सकते हैं आयताकार रूप में कोई चित्र बना सकते हैं गोलाकार रूप में कोई चित्र बना सकते हैं आदि. 

Smartart साथियों स्मार्ट आर्ट ऑप्शन के द्वारा आप विभिन्न प्रकार का आर्ट  जैसे list,  cycle,  process,  relationship, matrix,  pyramid  बना सकते हैं

Chart  इस ऑप्शन के द्वारा आप chart विभिन्न प्रकार के बना सकते हैं जैसे column chart,  Line chart,  pie chart,  bar,  area,  surface etc.  

Links group.  

 इस ग्रुप  का इस्तेमाल के ऊपर link स्थापित करने के लिए किया जाता है इसके अंतर्गत hyperlink और action  ऑप्शन होते हैं

Hyperlink  इस ऑप्शन का प्रयोग आप अपने स्लाइड के ऊपर जहां पर cursor है उस स्थान पर कोई दूसरी file चाहे वह किसी भी प्रोग्राम में बनी हो उसे लिंक कर सकते हैं तथा आप यहां से अपनी ईमेल आईडी भी अटैच कर सकते हैं

 एक्शन ऑप्शन के द्वारा अपने स्लाइड के ऊपर एक्शन का लिंक लगा सकते हैं जैसे  एक टेक्स्ट से दूसरे टेस्ट पर जाने के लिए या स्लाइड पर जाने  के लिए.

Comment 

 इस कमांड का प्रयोग स्लाइड के ऊपर लिखे गए टेक्स्ट या रखे गए कोई फोटो अर्थात पिक्चर को सेलेक्ट करके  उसके बारे में कमेंट अर्थात टिप्पणी लिखने के लिए किया जाता है.  

             साथियों comment लिखना बहुत ही आसान है, बस आपको जिसके बारे में कमेंट लिखना है उसको चुन लीजिए  फिर आप कमेंट कमांड पर क्लिक कीजिए आप देखेंगे कि आपको वह comment  लिखने के लिए जगह देगा जिसे देखकर आप स्वत: ही समझ जाएंगे यहां पर कमेंट लिखना है

Text Group

 text  option के द्वारा आप स्लाइड के ऊपर टेक्स्ट लिखने के लिए आपको एक बॉक्स प्रदान करता है ,जिसके अंदर आप कोई भी कंटेंट लिखकर आप स्लाइड के किसी भी भाग पर रख सकते हैं

Header&Footer

इस ऑप्शन के द्वारा आप   स्लाइड के ऊपर header  और footer  लिख सकते हैं साथियों आप header और footer वाले एरिया में आप जो कुछ लिखेंगे या कोई पिक्चर रखेंगे तो वह आपको प्रत्येक स्लाइड के ऊपर दिखाई देगा. 

WordArt 

इस ऑप्शन का प्रयोग से स्लाइड के ऊपर  कोई टेक्स्ट चाहे वह हेडिंग हो या कोई टाइटल हो उसको बहुत बोल्ड अक्षर में लिखकर विभिन्न प्रकार के स्टाइल दे सकते हैं और कलर भी कर सकते हैं

Date and time

/slide Number/page number/header/footer

 date and time  और insert slide number,  ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने header&footer का एक विंडो सामने प्रकट होगा जिसमें डेट एंड टाइम और स्लाइड नंबर,  slide number, page number, footer, header अप्लाई करने के लिए ऑप्शन होंगे जिनको आप चेक करके अर्थात सही का निशान लगाकर उसको अपने स्लाइड पर add  अर्थात जोड़ सकते हैं साथियों डेट एंड टाइम वाले ऑप्शन में आपको अपडेट ऑटोमेटिकली तथा 2 ऑप्शन होते हैं यदि आप अपडेट ऑटोमेटिक ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं तो आपके स्लाइड पर इंसर्ट किया गया डेट और समय के साथ बदलता रहेगा यदि आप फिक्स वाले ऑप्शन को चुनेंगे तो आपके द्वारा इंसर्ट किया गया डेट हमेशा वही रहेगा.

Object 

  object option  के द्वारा आपको स्लाइड के ऊपर आप किसी दूसरे सॉफ्टवेयर में बनाए गए फाइल को ला सकते हैं उदाहरण के लिए यदि आप excel sheet  की कोई फाइल आप स्लाइड के ऊपर लाना चाहते हैं तो ला सकते हैं इसी तरह आप चाहे तो पेंट में कोई भी चित्र बनाकर slide  के ऊपर ला सकते हैं.

Symbol group

   इस ग्रुप के अंतर्गत दो कमांड पाए जाते हैं जो नीचे दिया गया

Equation

 इक्वेशन ऑप्शन के द्वारा आप स्लाइड पर गणितीय समीकरण लिख सकते हैं बिना इक्वेशन के आप कोई भी गणितीय  समीकरण नहीं लिख सकते.

Symbol 

 इस कमांड के द्वारा आप slide पर किसी भी प्रकार का चिन्ह इinsert  अर्थात ला सकते हैं साथियों जब आप इस  पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक सिंबल का विंडो ओपन होगा जिसमें विभिन्न प्रकार के चिन्ह प्रदर्शित होगा आप जिस चिन्हों को अपने स्लाइड पर रखना चाहते हैं उसे ढूंढ कर select  कर लीजिए फिर insert  बटन पर click करें  और आप देखेंगे कि वह चिन्ह आपके स्लाइड के ऊपर आ गया होगा

Media group

 मीडिया ग्रुप के अंतर्गत तीन कमांड पाए जाते हैं जो नीचे दिए गए हैं

Video

 इस ऑप्शन के द्वारा अपने स्लाइड पर आप कोई वीडियो इंसर्ट कर सकते हैं तथा उसकी फॉर्मेटिंग करके animation  इफेक्ट डाल सकते हैं

Audio

 ऑप्शन के द्वारा  अपने स्लाइड पर ऑडियो अर्थात जिसमें सिर्फ आवाज सुनाई देती है वह इंसर्ट कर सकते हैं

Screen recording.

  स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑप्शन के द्वारा आप अपने डेस्कटॉप पर रखे गए कोई भी विंडो प्रोग्राम  आदि की रिकॉर्ड कर उसकी वीडियो बना सकते हैं और उसे अपने स्लाइड के ऊपर रखकर प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं

MS Word  की प्रत्येक टैब के साथ उसकी कमांड की विस्तृत जानकारी  दिया गया है कृपया दिए गए लिंक पर क्लिक करें  

MS Excel की प्रत्येक टैब की विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

MS Access की जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके उस टॉपिक की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।  


MS PowerPoint की जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके उस टॉपिक की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।


साथियों इस लिंक पर क्लिक करके मेरे Youtube चैनल पर भी जा सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आउटपुट डिवाइस क्या है? (What is Output device in Hindi)

MS Access में फार्म क्या होता है? और इसका प्रयोग क्यों करते हैं, और यह कितने प्रकार के होते हैं इसकी विस्तृत जानकारी (what is Form in MS Access 2016, and Type of Form in Access)

वाउचर क्या है ? और यह कितने प्रकार के होते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी(What is Voucher and type of voucher in Tally)

मेमोरी क्या है?(What is Memory in hindi )

MS Access में query क्या होता है? और यह कितने प्रकार के होते हैं. (What is Query? And type of query in access 2016 in hindi)

टैली में ग्रुप क्या होता है? और कितने प्रकार के होते हैं उसकी विस्तृत जानकारी (What is Group in Tally and type of group)

MS Access 2016 मे Report क्या है? और यह कितने प्रकार की होती हैं, इसका प्रयोग क्यों किया जाता है, इसकी विस्तृत जानकारी. (What is Report in MS Access 2016? And Type of Report in access, how to use MS access)

कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of Computer in Hindi )

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है ? (What is Microsoft Office ? )

एम.एस वर्ड के इंसर्ट टैब का उपयोग( Use of Insert Tab in M.S Word )