MS Access में query क्या होता है? और यह कितने प्रकार के होते हैं. (What is Query? And type of query in access 2016 in hindi)
MS Access में query क्या होता है? और यह कितने प्रकार के होते हैं. कब किस query का उपयोग किया जाता है, इसकी जानकारी इस पोस्ट में मिलेगी (What is Query? And type of query in access 2016 in hindi)
साथियों Query का प्रयोग दो या दो से अधिक टेबल में से मनोवांछित अर्थात जो डाटा आप चाहते हैं उस डाटा को निकाल कर एक query table बना सकते है. Query फिल्टर के समान होती है परंतु query के द्वारा हम एक से अधिक टेबल के डाटा को किसी शर्त के आधार पर sort करते हुए निकाल सकते हैं.
साथियों MS Access 2016 में यदि आप query बनाना चाहते हैं तो इसके लिए create tab पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने query group के अंतर्गत क्वेरी बनाने के लिए दो ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा Query wizard, Query Design जो नीचे चित्र में दिखाया गया.
![]() |
Query group in MS Access 2016 |
साथियों आइए हम अब आपको बताते हैं query wizard and query Design के द्वारा केवरी का निर्माण कैसे करते हैं और इसमें क्या अंतर है.
Query wizard (Query विज़ार्ड का प्रयोग)
केवरी बनाने के लिए सबसे आसान विधि query wizard होता है, जब आप केवरी विजार्ड पर क्लिक करेंगे तो केवरी बनाने के लिए न्यू केवरी का एक विंडो आपके सामने प्रकट होगा (जो निचे चित्र में देख सकते है) जिसमें आप चार प्रकार के क्वेरी का निर्माण कर सकते हैं
जैसे simple query wizard, crasstab query wizard, find Duplicate query wizard, find unmatched query wizard.
अब जिस प्रकार से query बनाना चाहते हैं वह ऑप्शन आप उपरोक्त में से चुन लेंगे फिर ओके बटन क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक के बाद एक विंडो प्रकट होगा जो निचे चित्र में देख सकते है.
![]() |
Query Wizard |
Simple query wizard
![]() |
सिंपल query विज़ार्ड |
अब आप निर्देशानुसार ऑप्शन चुनकर नेक्स्ट नेक्स्ट बटन को क्लिक करते जाएंगे और लास्ट में फिनिश बटन पर क्लिक करने के उपरांत आपका query बन जाता है.
crasstab query wizard
इस query द्वारा किसी टेबल के किसी फील्ड को row heading और column heading में रखकर किसी अन्य फील्ड की रिकार्ड की गणना कर सकते हैं।
इस query ke द्वारा किसी table के under रखे गए सूचना की एनालिस कर सकते हैं। वैसे इस क्वेरी का प्रयोग डाटा पर analysis करने के लिए किया जाता है।
Find Duplicate query wizard
Duplicate query द्वारा आप किसी टेबल के फील्ड की रिकॉर्ड में से डुप्लीकेट रिकॉर्ड को एक अलग टेबल में देखने के लिए किया जाता है.
इस query के द्वारा किसी टेबल में उपलब्ध सूचना में से dupplicate सूचना का एक क्वेरी table बना सकते है।
Find Unmatched query wizard
इस क्यूरी के द्वारा दो एक समान फील्ड वाले टेबल में रखी गई सूचना से कौन सा सूचना एक दूसरे से मिलजुल नहीं (unmatched) रहा है उस सूचना की एक क्यूरी टेबल बनाने के लिए किया जाता है.
Design Query (डिज़ाइन query का प्रयोग)
साथियों जब आप Design Query ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया डिजाइन टैब प्रदर्शित होगा जिसके अंतर्गत query type ग्रुप में query बनाने के लिए निम्न ऑप्शन उपलब्ध रहते हैं जैसे. Select query, make table , append, update, cross tab, Delete, union query, etc.
जो नीचे चित्र में दिखाया गया है.
![]() |
Design Query in MS Access 2016 |
साथियों Design query एक ऐसा query है जिसको चलाने पर अपना एक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है, जोकि कुछ सूचनाएं प्रदर्शित करता है, जैसे रिकॉर्ड को retrieve करने के लिए criteria.
हम क्यूरी को इस प्रकार भी डिजाइन कर सकते हैं कि 1 से अधिक सूचनाओं को प्राप्त करें. उदाहरण के लिए 2 दिनांक के बीच के रिकॉर्ड को रिट्रीव कर सकता है. Design query फार्म, रिपोर्ट और डाटा एक्सेस पेज के लिए आधार के रूप में प्रयोग करने के लिए अत्यंत उपयोगी है.
आइए हम Design query में पाए जाने वाले विभिन्न की query का कार्य समझे.
साथियों डिज़ाइन query में निम्न्लिखित query पाए जाते है।
![]() |
Design query |
१:- select query
सिलेक्ट क्वेरी का प्रयोग एक से अधिक टेबल से डाटा को निकालकर डाटाशीट विंडो में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है, हम Datasheet विंडो में प्रदर्शित हो रहे रिकॉर्ड में वांछित सुधार कर सकते हैं. Query का प्रयोग रिकॉर्ड को ग्रुप करके उसका sum, average अर्थात गणितीय या तार्किक गणना करने के लिए भी किया जाता है.
२:- Make table query
मेक टेबल केवरी का प्रयोग एक या एक से अधिक टेबल से रिकॉर्ड को निकालकर एक नया टेबल लिए किया जाता है. Make table query के द्वारा ऐसे टेबल का निर्माण करना रन टाइम टेबल क्रिएशन भी कहलाता है.
३:- Append query
Append query का प्रयोग एक साथ एक या एक से अधिक टेबल से record को निकाल कर किसी दूसरे टेबल में जोड़ने के लिए किया जाता है.
४:- Update query
अपडेट क्वेरी का प्रयोग किसी टेबल में रखे गए रिकॉर्ड अर्थात सूचनाओं में कोई संशोधन या कोई सुधार जैसे संतोष नाम का व्यक्ति है तो उसके स्थान पर दुर्गेश करना हो या 1000 amount है उसमें 5000 और जोड़ना है तो यह कार्य अपडेट क्वेरी द्वारा बहुत आसानी से किया जा सकता है
५:- Cross tab query
crosstab query का प्रयोग ऐसे टेबल पर किया जाता है जिसमें स्टोर सूचना को एनालिसिस करना अर्थात समझना हो , जैसे किसी टेबल की फील्ड को रो और कॉलम हेडिंग में रखकर किसी value वाली फील्ड को आप कल कुलेशन का कार्य कर सकते हैं
६:- Delete query
डिलीट क्यूरी का प्रयोग किसी टेबल में से एक साथ वांछित रिकॉर्ड अर्थात जो आप चाहते हैं उस रिकॉर्ड या सूचना को डिलीट अर्थात हटाया जाता है.
SQL Query
SQL Query भाषा के कथन द्वारा बनाई जाती है यह क्यूरी सामान्यतः तीन प्रकार की होती है MS Access में
1:- Deta Definition Query
साथियों डिस्कवरी का प्रयोग डाटा डेफिनिशन लैंग्वेज के स्टेटमेंट द्वारा बनाई जाती है.
2:- Union Query
Union query का प्रयोग यूनियन ऑपरेटर के द्वारा दो या दो से अधिक सिलेक्ट क्वेरी के परिणाम को जोड़कर प्रयोग करने के लिए किया जाता है.
3:- pass through query
इसके एवरी का प्रयोग कमांड को ODBC server में सीधे भेजने के लिए किया जाता है.
साथियों डेटाबेस में सामान्यतः सेलेक्ट क्यूरी का ही प्रयोग किया जाता है select query हमारे द्वारा निर्धारित किए गए क्राइटेरिया के अनुसार एक या एक से अधिक टेबल से रिकॉर्ड को निकालकर क्वेरी का निर्माण करता है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Comment