माउस क्या है ? (What is Mouse in Hindi)
माउस क्या है (What is Mouse)
माउस एक इनपुट डिवाइस है। वर्तमान समय में माउस सर्वाधिक प्रचलित पॉइंटर डिवाइस है, जिसका प्रयोग चित्र या ग्राफ़िक्स बनाने के साथ-साथ किसी बटन या मेनू पर क्लिक करने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से हम कीबोर्ड का प्रयोग किये बिना अपने कंप्यूटर को नियंत्रित कर सकते है।माउस के ऊपर के भाग पर तीन बटन लेफ्ट , राइट और स्क्रॉल) होता है लेफ्ट बटन का प्रयोग किसी फाइल, फोल्डर, प्रोग्राम को क्लिक करके ओपन के लिए किया जाता है, और राइट बटन का प्रयोग फाइल, फोल्डर तथा प्रोग्राम की प्रॉपर्टीज देखने के लिए किया जाता है और स्क्रॉल बटन का प्रयोग डॉक्यूमेंट के पेज को ऊपर निचे करने के लिए किया जाता है।
माउस का कार्य
क्लिकिंग (Clicking ):- माउस की लेफ्ट बटन को दबाकर तुरंत छोड़नाडबल क्लिकिंग(Double Clicking):- जब किसी पॉइंटेड आइटम पर माउस के लेफ्ट बटन को दो बार जल्दी-जल्दी दबाकर छोड़े
राइट क्लिकिंग(Right Clicking):- माउस की दाया बटन को दबाना राइट क्लिकिंग कहलाता है।
ड्रॉग्गिंग (Dragging):- माउस बटन को दबाये रखकर माउस को धीरे-धीरे दाए-बाए ऊपर-निचे घुमाने की प्रक्रिया को ड्रॉग्गिंग कहलाता है।
माउस के प्रकार
माउस सामान्यतः तीन प्रकार का होता है-
मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse):-
मैकेनिकल माउस वे माउस होते है। जिनके निचले भाग पर एक रबर की गेंद लगी होती है जब माउस को सतह पर घुमाते है तो वह उस खोल के अंदर घूमती है माउस के अंदर घूमने से उसके अंदर सेंसर्स कंप्यूटर को संकेत देते है।प्रकाशीय माउस (Optical Mouse):-
प्रकाशीय माउस एक नये प्रकार का नॉन मैकेनिकल माउस है। इसमें प्रकाश का एक किरण इसके निचे की सतह से उत्सर्जित होती है जिसके परिवर्तन के आधार पर यह ऑब्जेक्ट दुरी तथा गति तय करती है।तार रहित माउस (Cordless Mouse ):-
यह माउस आपको तार के झंझट से मुक्ति देता है। यह रेडिओ फ्रीक्वेंसी तकनिकी के सहायता से आपके कंप्यूटर की सुचना को कम्यूनिकेट करता है। इसमें दो मुख्य कॉम्पोनेन्ट ट्रांसमीटर तथा रिसीवर होते हैट्रांसमीटर माउस में होता है जो एलेक्ट्रोमग्नेटिक(Electromagnetic) सिग्नल के रूप में की गति तथा इसके क्लिक किये जाने की सूचना भेजता है रिसीवर जो आपके कंप्यूटर में होता है उस सिग्नल को प्राप्त कर लेता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Comment