कंप्यूटर नेटवर्क क्या है ( What is Computer Network in Hindi)
कंप्यूटर नेटवर्क क्या है ( What is Computer Network)
दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में इस तरह से कनेक्ट किया जाय की एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर सूचना, संदेश, प्रोग्राम तथा संसाधनों की शेयर(हिस्सेदारी) किया जा सके।कंप्यूटर नेटवर्क के मुख्य तत्व (Main Elements of Computer Network)
कंप्यूटर की नेटवर्किंग करने के लिए कुछ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एलिमेंट्स की आवश्यकता होती है।
१ - सर्वर :-
सर्वर कंप्यूटर नेटवर्क में सभी कम्पूटरो में से एक केंद्रीय कंप्यूटर (Central Computer) या हम कहे मुख्य कंप्यूटर होता है। यह कंप्यूटर नेटवर्क में जुड़े सभी कम्पूटरो से तेज गति का कंप्यूटर होता है, और नेटवर्क से जुड़े सभी अन्य कंप्यूटर की आकड़ो, फाइल्स, तथा अन्य हार्डवेयर डिवाइस के हिस्सेदारी की सुविधा प्रदान करता है।
२- वर्क स्टेशन(Work Station ):-
यह वह कंप्यूटर होता है जो सर्वर कंप्यूटर से जुड़ा होता है, इसे नोड या क्लाइंट कम्प्टूयर भी कहते है। इन कंप्यूटर पर उपयोगकर्ता कार्य करते है और सर्वर की सेवाओं का उपयोग करते है।३ - माध्यम (Medium):-
जिसके माध्यम से नेटवर्क के सभी कंप्यूटर आपस में जुड़े होते है जिसके माध्यम से सूचनाओं का संचरण होता है वह माध्यम कहलाता है। उदाहरण के लिए केबल, सॅटॅलाइट।४ - नेटवर्क इंटरफ़ेस कार्ड (Network Interface Card ):-
इसका उपयोग किसी केबल को कंप्यूटर से जोड़ने में किया जाता है। यह कार्ड आकड़ो और सूचनाओं के संचरण में कंप्यूटर की सहायता करता है। इन्हे ईथरनेट कार्ड (Ethernet Card ) भी कहते है।Add caption |
५ - हब (Hub ):-
इसका उपयोग नेटवर्क में अलग - अलग कंप्यूटर के तारो को एक साझा बिंदु (Common Point ) पर जोड़ने के लिए किया जाता है।Add caption |
६- मॉडेम (Modem):-
इसका उपयोग डिजिटल आकड़ो को एनालॉग सिंग्नल तथा एनालॉग सिंग्नल को डिजिटल आकड़ो में बदलने के लिए किया जाता है। यह टेलीफोन लाइन से कंप्यूटर को जोडने के उपयोग में लाया जाता है।Add caption |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Comment