कंप्यूटर के प्रकार (Type of Computer)
कंप्यूटर के प्रकार(Type of Computer)
कंप्यूटर के प्रकार तकनीकी, आकार, और उद्देश्य के आधार पर निर्धारित होता है की कंप्यूटर कितने प्रकार का होता है। इसलिए सामान्य रूप से कम्पूटरो का बर्गीकरण उनके size , memory तथा work के आधार पर किया जा सकता है।कम्प्यूटरो का बर्गीकरण (Classification of Computer)
![]() |
Add caption |
तकनीकी के आधार पर कंप्यूटर (According To Technology)
तकनीकी के आधार पर कंप्यूटर की तीन भागो में बांटा गया हैएनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
इस प्रकार के कंप्यूटर इनपुट आकङो के रूप में संकेतो को लेते है और संकेतो के रूप में ही आंकड़ों संचित करते है। ये कंप्यूटर भौतिक मेट्रो को मापने जैसे - दाब तापमान , गति के लिए बनाये गए है, और इन्ही भौतिक मात्राओ पर गणना भी करते है। एनालॉग कंप्यूटर मुख्य रूप से वैज्ञानिक तथा तकिनीकी क्षेत्र में किया जाता है। एनालॉग कंप्यूटर का उदहारण हैथर्मामीटर(Thermometer):- यह एक साधारण एनालॉग कंप्यूटर है जो तापमान नापने के काम आता है।
स्पीडोमीटर(Speedometer):- किसी भी गाड़ी में (कार) लगा स्पीडोमीटर भी एक साधारण कंप्यूटर है। जहां मीटर तीर की स्थिति कर की गति बताती है।
![]() |
Add caption |
डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)
इस प्रकार के कंप्यूटर इनपुट के रूप में संख्याएँ आकड़े लेते है और न पर क्रिया करके आउटपुट के रूप में संख्याएँ या आंकङे देते है। इस प्रकार के कंप्यूटर में सभी प्रकार की क्रियाए बाइनरी अंको होती है। आज प्रयोग में सभी कम्प्यूटर, डिजिटल कंप्यूटर ही है।
हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
इस प्रकार की कंप्यूटर में एनालॉग तथा डिजिटल दोनों प्रकार के कम्पूटरो का मिला जुला रूप होता है। हाइब्रिड कम्प्टूयर का प्रयोग कृत्रिम बौद्धिकता (Artificial Intelligence) के लिए किया जाता है।
आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (According to Size)
आकार, मेमोरी तथा संग्रहण क्षमता के आधार पर कंप्यूटर को चार भागों में बांटा है।
१ - माइक्रो कंप्यूटर(Micro Computer)
वर्तमान समय में माइक्रो कंप्यूटर सस्ते और आकार में सबसे छोटे डिजिटल कंप्यूटर है। इस प्रकार के कंप्यूटर में माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है। माइक्रो कंप्यूटर को पर्सनल कंप्यूटर भी कहते है। माइक्रो कंप्यूटर आज अत्यधिक तीव्र गति तथा मेमोरी कारण सबसे अधिक प्रसिद्ध है। माइक्रो कंप्यूटर डेस्कटॉप तथा लैपटॉप दोनों प्रकार के रूप पाए जाते है जाते है।
२ - मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
मिनी कंप्यूटर आकार में माइक्रो कंप्यूटर से बड़े होते है। इस कंप्यूटर पर एक साथ कई लोग काम कर सकते है और कई प्रोग्राम एक साथ चलाया जा सकता है। मिनी कम्प्टूयर मुख्य रूप से एक संस्था दवरा प्रयोग में लाया जाता है। जैसे हॉस्पिटल, बैंक, होटल आदि में।
सुपर कंप्यूटर सबसे बड़ा और सबसे तेज और सबसे महंगा कंप्यूटर है। सुपर कंप्यूटर का निर्माण कठिन गड़नाओ के लिए किया जाता है। सुपर कंप्यूटर में समान्तर प्रोसेसिंग (Parallel Processing) की क्षमता होती है, जिसकी सहायता से एक साथ कई कार्य आसानी से किया जा सकता है। सुपर कंप्यूटर का उपयोग मुख्य रूप से मौसम अनुमान, मिसाइल निर्माण, परमाणु विस्फोट, अंतरिक्ष यात्रा, शोध कार्य और एनीमेशन और मीडिया के निर्माण में किया जाता है।
३- मेनफ़्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
मेनफ़्रेम कंप्यूटर आकार में बहुत बड़े और गति में बहुत ही तीब्र होते है। इस कंप्यूटर पर एक साथ हजारो लोग काम कर सकते है और अपना प्रोग्राम चला सकते है। मेनफ़्रेम कंप्यूटर के सी पी यू में हजारों टर्मिनल जुड़े होते है जिस पर एक साथ कई उपयोगकर्ता एक साथ काम कर सकते है। इनका उपयोग रेलवे आरक्षण , बैंक अनुप्रयोग, और बहुत बड़े संगठन किया जाता है। इनका उदाहरण आई बी ऍम ४३००, आई बी ऍम ३०९० आदि है।४ - सुपर कंप्यूटर(Super Computer)
सुपर कंप्यूटर सबसे बड़ा और सबसे तेज और सबसे महंगा कंप्यूटर है। सुपर कंप्यूटर का निर्माण कठिन गड़नाओ के लिए किया जाता है। सुपर कंप्यूटर में समान्तर प्रोसेसिंग (Parallel Processing) की क्षमता होती है, जिसकी सहायता से एक साथ कई कार्य आसानी से किया जा सकता है। सुपर कंप्यूटर का उपयोग मुख्य रूप से मौसम अनुमान, मिसाइल निर्माण, परमाणु विस्फोट, अंतरिक्ष यात्रा, शोध कार्य और एनीमेशन और मीडिया के निर्माण में किया जाता है।
उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार( According to Purpose)
उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर को दो भागों में बांटा है।
१- सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर (General Purpose Computer)
इस प्रकार का कंप्यूटर सामान्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। जैसे वर्ड प्रोसेसिंग, इमेज प्रोसेसिंग ,एकाउंटिंग आदि में
२ विशेष उद्देश्य कंप्यूटर( Spacial Purpose Computer)
इस प्रकार का कंप्यूटर विशेष उद्देश्य को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे मौसम के अनुमान में, अंतरिक्ष विज्ञानं, यातायात नियंत्रण, सुमन्द्र विज्ञानं, चिकित्सा आदि में।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please Comment