इनपुट डिवाइस किसे कहते हैं और कौन-कौन होते हैं(Input Devices)

 इनपुट डिवाइस  किसे कहते हैं और कौन-कौन होते हैं(Input Devices)

 कंप्यूटर का वह प्रत्येक डिवाइस अर्थात उपकरण जिनके द्वारा हम कंप्यूटर में डाटा अर्थात सूचना प्रविष्ट कराते हैं वह सभी इनपुट डिवाइस का कहलाता है. 
  जैसे. Keyboard, Mouse,  scanner,  light pen,  camera,  joystick, bar code reader,  ,optical mark reader,  magnetic ink character reader,  optical character reader,  tuch screen,  call reader, track ball.

की-बोर्ड (Keyboard)

कीबोर्ड कंप्यूटर का एक इनपुट डिवाइस है जो आंशिक रूप से टाइपराइटर की भांति होता है।  कीबोर्ड का प्रयोग  टेक्स्ट तथा करैक्टर इनपुट करने के लिए किया जाता है इसमें टाइपिंग करने के लिए बहुत सारा बटन (keys ) होता है

कार्य के आधार पर  कीबोर्ड के प्रकार 

कार्य के आधार पर कीबोर्ड दो प्रकार का होता है।

१ - नार्मल कीबोर्ड ( Normal Keyboard):- 

 नार्मल कीबोर्ड में टाइपिंग करने के लिए सामान्यतः १०४ से लगभग १०८ कीज (keys ) होती है और यह ६ सेक्शन में बाटा गया रहता है
(i) फंक्शन किज़(Function keys):- F1 से  F12  तक को कहते है।
(ii) अल्फान्यूमेरिक किज (Alphanumeric Keys):- A-Z, 0-9, !><*/\ तक कहते है।
(iii) कॉम्बिनेशन किज (Combination Keys):- Tab, Caps Lock , Shift ,Ctrl , Alt, Space bar,  को कहते है।  
(iv) होम किज (Home Keys):- insert, Home , Delete , Page Up ,Page Down , End को कहते है।
(v) ऐरो किज (Arrow keys or Control keys):- Left ,Right,Up , Down को कहते है।
(vi) न्यूमेरिक किज (Numeric keys) :- 0 से 9 तक के किज वाले भाग को कहते है।

२ - मल्टीमीडिया कीबोर्ड (Multimedia keys)

मल्टीमीडिया कीबोर्ड में टाइपिंग करने के लिए कम से कम १०९ किज (keys) होती है।  और यह सात सेक्शन में बाटा गया होता  है।
(i) फंक्शन किज़(Function keys):- F1 से  F12  तक को कहते है।
(ii) अल्फान्यूमेरिक किज (Alphanumeric Keys):- A-Z, 0-9, !><*/\ तक कहते है।
(iii) कॉम्बिनेशन किज (Combination Keys):- Tab, Caps Lock , Shift ,Ctrl , Alt, Space bar,  को कहते है।  
(iv) होम किज (Home Keys):- insert, Home , Delete , Page Up ,Page Down , End को कहते है।
(v) ऐरो किज (Arrow keys or Control keys):- Left ,Right,Up , Down को कहते है।
(vi) न्यूमेरिक किज (Numeric keys) :- 0 से 9 तक के किज वाले भाग को कहते है।
(vii) मल्टीमीडिया किज( Multimedia Keys) E-Mail, WWW , play, stop, आदि होती है।


माउस  क्या है (What is Mouse)

माउस एक इनपुट डिवाइस है।  वर्तमान समय में माउस  सर्वाधिक प्रचलित पॉइंटर डिवाइस है, जिसका प्रयोग चित्र या ग्राफ़िक्स बनाने के साथ-साथ किसी बटन या मेनू पर क्लिक करने के लिए किया जाता है।  इसकी सहायता से हम कीबोर्ड का प्रयोग किये बिना अपने कंप्यूटर को नियंत्रित कर सकते है।
माउस के ऊपर के भाग पर तीन बटन लेफ्ट , राइट और स्क्रॉल)  होता है  लेफ्ट बटन का प्रयोग किसी फाइल, फोल्डर, प्रोग्राम को क्लिक करके ओपन  के लिए किया जाता है, और राइट बटन का प्रयोग फाइल, फोल्डर तथा प्रोग्राम की प्रॉपर्टीज देखने के लिए किया जाता है और स्क्रॉल बटन का प्रयोग डॉक्यूमेंट के पेज को ऊपर निचे करने के लिए किया जाता है।

माउस का कार्य 

क्लिकिंग (Clicking ):- माउस की लेफ्ट बटन को दबाकर तुरंत छोड़ना
डबल क्लिकिंग(Double Clicking):- जब किसी पॉइंटेड आइटम पर माउस के लेफ्ट बटन को दो बार जल्दी-जल्दी दबाकर छोड़े
राइट क्लिकिंग(Right Clicking):- माउस की दाया बटन को दबाना राइट क्लिकिंग कहलाता है।
ड्रॉग्गिंग (Dragging):- माउस बटन को दबाये रखकर माउस को  धीरे-धीरे दाए-बाए ऊपर-निचे घुमाने की प्रक्रिया को ड्रॉग्गिंग कहलाता है।

माउस के प्रकार 

माउस सामान्यतः तीन प्रकार का होता है-

मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse):- 

मैकेनिकल माउस वे माउस होते है।  जिनके निचले भाग पर एक रबर की गेंद लगी होती है जब माउस को सतह पर घुमाते  है तो वह उस खोल के अंदर घूमती है माउस के अंदर घूमने से उसके अंदर  सेंसर्स कंप्यूटर को संकेत देते है।

प्रकाशीय माउस (Optical Mouse):- 

प्रकाशीय माउस एक नये प्रकार का नॉन मैकेनिकल माउस है।  इसमें प्रकाश का एक किरण इसके निचे की सतह से उत्सर्जित होती है जिसके परिवर्तन के आधार पर यह ऑब्जेक्ट दुरी तथा गति तय करती है।

तार रहित माउस (Cordless  Mouse ):-

 यह माउस आपको तार के झंझट से मुक्ति देता है।  यह रेडिओ फ्रीक्वेंसी तकनिकी के सहायता से आपके कंप्यूटर की सुचना को कम्यूनिकेट करता है।  इसमें दो मुख्य कॉम्पोनेन्ट ट्रांसमीटर  तथा रिसीवर  होते है
ट्रांसमीटर माउस में होता है जो एलेक्ट्रोमग्नेटिक(Electromagnetic) सिग्नल के रूप में  की गति तथा इसके क्लिक किये जाने की सूचना भेजता है रिसीवर जो आपके कंप्यूटर में होता है उस सिग्नल को प्राप्त कर लेता है।
  

स्कैनर(Scanner):- 

यह एक इनपुट डिवाइस है।  जिसका प्रयोग चित्रों(Picture) तथा लिखित(Text) सामग्रियों  को कंप्यूटर मेमोरी में स्टोर करने के लिए किया जाता है

लाइट पेन(Light Pen):-

यह एक इनपुट डिवाइस है।  जिसका प्रयोग किसी भी तस्वीर(Picture) को लाइट पेन से बनाकर कंप्यूटर में स्टोर करने  के लिए किया जाता है।

जॉयस्टिक(Joystick):-

यह भी  सांकेतिक इनपुट डिवाइस है।  इसका प्रयोग मॉनिटर संकेत को इधर-उधर हिलाने  में किया जाता है, इसका प्रयोग मुख्य रूप से कंप्यूटर पर गेम खेलने के लिए किया जाता है।

ओ एम आर(Optical Mark Reader):-

यह एक विशिष्ट प्रकार का इनपुट (स्कैनर) डिवाइस है।  जो या पेंसिल द्वारा बनाए गए चिन्हो को पढ़ने आता है।

बार कोड रीडर(B.C.R):-

यह भी एक विशिष्ट प्रकार का ऑप्टिकल स्कैनर है जिसका प्रयोग बार कोड पढ़ने के लिए किया जाता है।

Image result for micr

मैगनेटिक इंक  करैक्टर रिकग्निशन(M.I.C.R):-


यह भी एक इनपुट डिवाइस है।  जिसका ब्यापक रूप से बैंकिंग  में प्रयोग होता है, जहा लोगो को चेको की बड़ी संख्या के साथ काम करना होता है।  एम आई सी आर का प्रयोग चुम्ब्कीय स्याही(Magnetic Ink)  छपे करैक्टर को पढ़ने के लिए किया जाता है।

ऑप्टिकल करैक्टर रिकग्निशन(OCR):-

यह भी एक इनपुट डिवाइस है।  जिसका प्रयोग एक किसी विशेष प्रकार के चिन्ह, अक्र ,  नम्बर को पढ़ने के लिए किया जाता है इन कैरेक्टरों को प्रकाश के स्त्रोत के द्वारा पढ़ा जा सकता है।

टच स्क्रीन(Touch Screen):-

टच स्क्रीन एक इनपुट डिवाइस है।  इसमें एक प्रकार की डिस्प्ले होती है।  जिसकी सहायता से प्रयोगकर्ता कसी पॉइंटिंग डिवाइस की वजह अपनी अंगुलियों को स्थित  स्क्रीन पर मेनू  या किसी ऑब्जेक्ट का  चयन करता है।  किसी प्रयोगकर्ता को कंप्यूटर की बहुत अधिक जानकारी न हो तो भी इसे सरलता से प्रयोग किया जा सकता है।

ए.टी.एम (Automatic Teller Machine):-

इस डिवाइस की सहायता से आप पैसे जमा भी कर सकते है, निकाल भी सकते है, और बैलेंस भी चेक कर सकते है।  ए टी एम  सुबिधा २४ घंटे उपलब्ध रहती है।

वेब कैमरा (Web Camera ):-

एक वेब कैमरा  को, एक ऑब्जेक्ट पर केवल फोकस करके ही, इनपुट एक्सेप्ट करने की अनुमति प्रदान करता है।  कैमरा को इनपुट ऑब्जेक्ट पर फोकस किया जाता है ताकि उस ऑब्जेक्ट  पिक्चर ली जा सके।  इस तरह से ली गई पिक्चर , नेटवर्क पर दूर की जगह  तक भी ट्रांसफर की जा सकती है।
         ऑब्जेक्ट की इमेज को, दूरस्थ कंप्यूटर के मॉनिटर पर, जो एक नेटवर्क या इंटरनेट द्वारा कनेक्टेड होता है, देखा जा सकता है।

वीडियो कैमरा (video camera):-

वीडियो कैमरा एक ऐसा कैमरा है जो लगातार पिक्चर लेता रहता है और मॉनिटर पर डिस्प्ले या स्थाई रिकॉर्डिंग  सिग्नल जेनरेट करता है।  वीडियो कैमरा से जेनेरेट किये गए सिग्नल परम्परिक रूप से एनॉलॉग ही होते है, लेकिन आजकल डिजिटल वीडियो कैमरा भी उपलब्ध है।


कंप्यूटर फंडामेंटल (Fundamental ) की जानकारी के लिए निचे दिए गए लिस्ट पर क्लिक कर उस टॉपिक की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

  1. History of computer कंप्यूटर की इतिहास 
  2. Generation of Computer कंप्यूटर की पीढ़ी
  3. What is Computer? कम्प्यूटर क्या है ?
  4. Type of Computer कंप्यूटर के प्रकार  
  5. input device इनपुट उपकरण 
  6. output device आउटपुट उपकरण
  7. What is processing device or C P U.  सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट क्या है। 
  8. What is booting (बूटिंग क्या है )
  9. what is motherboard मदर बोर्ड किसे कहते है।
  10.  Memory मेमोरी 
  11. Unit of Memory (मेमोरी की इकाई )
  12. what is software सॉफ्टवेयर किसे कहते है और उसके प्रकार
  13.  what is computer network कंप्यूटर नेटवर्क किसे कहते है 
  14. type of computer network कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार 
  15. what is topology. टोपोलॉजी क्या है। और इसके प्रकार।  
  16. What is keyboard कीबोर्ड क्या होता है और उसमे उपलब्ध बटन का क्या प्रयोग है। 

इंटरनेट से समबन्धित जानकारी के लिए निचे दिए गए Topic (विषय ) पर क्लिक करके पढ़ सकते है।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आउटपुट डिवाइस क्या है? (What is Output device in Hindi)

MS Access में फार्म क्या होता है? और इसका प्रयोग क्यों करते हैं, और यह कितने प्रकार के होते हैं इसकी विस्तृत जानकारी (what is Form in MS Access 2016, and Type of Form in Access)

वाउचर क्या है ? और यह कितने प्रकार के होते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी(What is Voucher and type of voucher in Tally)

मेमोरी क्या है?(What is Memory in hindi )

MS Access में query क्या होता है? और यह कितने प्रकार के होते हैं. (What is Query? And type of query in access 2016 in hindi)

टैली में ग्रुप क्या होता है? और कितने प्रकार के होते हैं उसकी विस्तृत जानकारी (What is Group in Tally and type of group)

MS Access 2016 मे Report क्या है? और यह कितने प्रकार की होती हैं, इसका प्रयोग क्यों किया जाता है, इसकी विस्तृत जानकारी. (What is Report in MS Access 2016? And Type of Report in access, how to use MS access)

कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of Computer in Hindi )

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है ? (What is Microsoft Office ? )

एम.एस वर्ड के इंसर्ट टैब का उपयोग( Use of Insert Tab in M.S Word )