Credit Note वाउचर क्या होता है? और Tally Prime में credit note वाउचर एंट्री कैसे करते हैं और रिपोर्ट कैसे देखते हैं .

Credit Note वाउचर क्या होता है? और Tally Prime  में credit note वाउचर एंट्री कैसे करते हैं और रिपोर्ट कैसे देखते हैं इसकी जानकारी पोस्ट में की गई है. 

Credit Note वाउचर क्या है?

जब हम व्यापार में किसी ग्राहक को कोई सामान(goods)  बेचते हैं लेकिन किसी कारणवश ग्राहक जो समान ले गया है उनमें से कुछ सामान (goods) वापस करता है तो उसकी एंट्री credit Note वाउचर में की जाती है. 

दूसरे शब्दों में आप समझ सकते हैं कि जब बेचा(Sales)  गया माल वापस होता है तो उसकी एंट्री क्रेडिट नोट वाउचर में की जाती है. 

उदाहरण के लिए Priya garment ने अपने ग्राहक दिनेश को 10 pcs टी-शर्ट बेचा किंतु किसी कारणवश दिनेश ने उसमें से 2 PCS टी-शर्ट प्रिया गारमेंट्स को वापस कर दिया तो इसकी इंट्री प्रिया गारमेंट Credit note बाउचर में करेगी. 

यदि आप credit Note voucher एंट्री की वीडियो देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।

साथियों इस लिंक पर क्लिक करके मेरे Youtube चैनल पर भी जा सकते है।

Credit Note  वाउचर की एंट्री Tally Prime में कैसे करें:-

साथियों Credit Note  वाउचर में एंट्री करने के लिए आपको सबसे पहले अपने Company  के Gateway of tally  के मुख्य मेनू में जाना उसके बाद आपको voucher  ऑप्शन में जाना जो नीचे चित्र में देख सकते. 

Voucher
Voucher ऑप्शन में जाने के बाद botton bar  में other voucher क्लिक करना होगा, 
other voucher
Other voucher पर क्लिक करेंगे तो नीचे दिए गए चित्र की तरह विंडो दिखाई देगा जिसमें से credit Note वाउचर ऑप्शन क्लिक करना होगा.  
Credit Note
क्रेडिट नोट वाउचर ऑप्शन पर क्लिक करने पर क्रेडिट नोट वाउचर का विंडो ओपन हो जो नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं. 

Credit note voucher
अब आपको उपरोक्त विंडो में  party name भाग के सामने उस ग्राहक का लेजर चुनना होगा जो ग्राहक सामान लाया है वापस करने के लिए.
Ledger भाग के सामने sales return लेजर चुनना होगा यदि नहीं होगा तो sales return  का बनाना होगा. 
अब आप ग्राहक जो stock लाया है उसका stock name quantity और rate भरकर accept कर लीजिए. 

Credit Note वाउचर का रिपोर्ट कैसे देखें?

क्रेडिट नोट वाउचर जो भी रिकॉर्ड की एंट्री आपने किया है उसका रिपोर्ट देखने की नीचे दिए गए steps का पालन कीजिए. 
1- सबसे पहले आप Gateway of tally मुख्य मेनू के  display more option में जाइए , जो नीचे दिए गए चित्र देख सकते हैं.
Display More Reports
2:- अब आप account book ऑप्शन में जाइए, जो नीचे चित्र में देख सकते हैं.

Account books
3:-अब आप credit note register  ऑप्शन में जाइए, जो नीचे चित्र में देख सकते हैं.

Credit note register
अब आपको credit note register window  में credit Note बाउचर के द्वारा किया गया संपूर्ण ट्रांजैक्शन यहां पर दिखाई देगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आउटपुट डिवाइस क्या है? (What is Output device in Hindi)

MS Access में फार्म क्या होता है? और इसका प्रयोग क्यों करते हैं, और यह कितने प्रकार के होते हैं इसकी विस्तृत जानकारी (what is Form in MS Access 2016, and Type of Form in Access)

वाउचर क्या है ? और यह कितने प्रकार के होते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी(What is Voucher and type of voucher in Tally)

मेमोरी क्या है?(What is Memory in hindi )

MS Access में query क्या होता है? और यह कितने प्रकार के होते हैं. (What is Query? And type of query in access 2016 in hindi)

टैली में ग्रुप क्या होता है? और कितने प्रकार के होते हैं उसकी विस्तृत जानकारी (What is Group in Tally and type of group)

MS Access 2016 मे Report क्या है? और यह कितने प्रकार की होती हैं, इसका प्रयोग क्यों किया जाता है, इसकी विस्तृत जानकारी. (What is Report in MS Access 2016? And Type of Report in access, how to use MS access)

कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of Computer in Hindi )

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है ? (What is Microsoft Office ? )

एम.एस वर्ड के इंसर्ट टैब का उपयोग( Use of Insert Tab in M.S Word )